अपनी सोच को, AI से PHP वेब कोड में बदले
और Link / QR कोड प्राप्त करे
उपलब्ध सर्विस
हमारे संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख डिजिटल और तकनीकी सेवाएँ
ID-Card बनाने का सॉफ्टवेयर
स्कूल या अन्य संस्थान या जो कार्ड बनाने वाले हैं, वे सॉफ्टवेयर में संबंधित जानकारी डालते हैं। उसमें QR कोड के साथ कैंडिडेट का ID कार्ड बन जाता है। इस QR कोड को स्कैन करने पर स्टूडेंट या कैंडिडेट का आज की तारीख में कितना वर्ष, कितना माह एवं कितना दिन हुआ है, अपडेट करके दिखा देगा तथा संबंधित संस्थान की समस्त जानकारी भी आ जाएगी, दी गई जानकारी को क्लिक करने पर। अपने यहाँ ही A4 साइज के पेपर में प्रिंट निकाल सकते हैं, जानकारी आने के बाद ऑटोमैटिक ID कार्ड A4 साइज के पेपर में सेट हो जाएगा तथा आप चाहते हैं अपने यहाँ से या मार्केट से प्रिंट निकालकर व्यवस्थानुसार ID कार्ड बना सकते हैं।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)अंग्रेजी (Spoken English)
अंग्रेजी का डर भगाएं और बोलने की शुरुआत करें, साथ ही लाइव क्लासेस की रिकॉर्डिंग उपलब्ध। इसमें आपको प्रैक्टिस हेतु एक पैनल मिलेगा जहाँ से कोई भी बच्चा किसी भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कोचिंग में पढ़ाई करे, उनके प्रैक्टिस के लिए यह सॉफ्टवेयर बनाया गया है। ताकि प्रैक्टिस हेतु वाक्य बनाए हैं, उसे मोबाइल से वे बोलकर, अनुवाद कर सही-गलत तुरन्त देख सकते हैं। इस प्रकार से उनके बोलने का भी अभ्यास होगी, तथा आवश्यक कोर्स मटेरियल से तैयार भी कर सकता है।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)ऑनलाइन कम्प्यूटर / स्किल सर्टिफिकेशन कोर्स
विभिन्न तकनीकी और कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन की व्यवस्था। इसके माध्यम से छात्र अपने कौशल को और मजबूत कर सकते हैं तथा उद्योग की मांग के अनुसार डिजिटल रूप से प्रमाणित हो सकते हैं।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)आपका नाम का QR Code
यह कैसे काम करता है? लॉगिन करें, जानकारी डालें, वेबपेज तैयार, अपना Weblink या QR को लोगो को तुरंत शेयर करें। इसके जरिए आप बिना किसी कोडिंग ज्ञान के अपना डिजिटल पहचान पत्र या व्यावसायिक पेज पलक झपकते लाइव कर सकते हैं।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)ऑनलाइन सर्टिफिकेशन सॉफ्टवेयर सर्विस
विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट जनरेट और मैनेज करने हेतु सॉफ्टवेयर सेवा। संस्थान या संगठन अपने स्तर पर आसानी से डिजिटल प्रमाण पत्र तैयार कर सकते हैं और उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रख सकते हैं।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)Digital विजिटिंग कार्ड
सभी के लिए आधुनिक डिजिटल विजिटिंग कार्ड और शेयरिंग की सुविधा। अपने व्यवसाय या व्यक्तिगत विवरण को एक क्लिक में किसी के भी साथ व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करें।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)कॉलिंग मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर
कॉलिंग हेतु सॉफ्टवेयर उपलब्ध है, जहाँ से वे लॉगिन करके उपलब्ध नंबर पर सीधे कॉल कर सकते हैं, व्हाट्सएप कर सकते हैं, बिना मोबाइल नं. को सेव किए। इससे आप किसी भी को इसका यूजरनेम व पासवर्ड देकर कॉल एवं व्हाट्सएप करा सकते हैं, बिना नं. सेव किए।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)वैवाहिक जानकारी
यहाँ से आप वैवाहिक जानकारी देकर बायोडाटा बना सकते हैं। साथ ही हमारे पास सभी समाज के लिए वैवाहिक जानकारी हेतु सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। इसमें समाज की गतिविधियों को, तथा समाज के पदाधिकारियों की जानकारी, समाज के संदेश लोगों, संबंधित समाज तक आसानी से पहुंचेगी उनके अपने वेब के माध्यम से।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)व्यापारियों के लिए
Invoice, Bill, Estimates, Quotation, Receipt तैयार करें, प्रिंट रजिस्टर रखने की जरूरत नहीं। डिजिटल माध्यम से अपने ग्राहकों को तुरंत बिल और रसीद भेजें और अपने हिसाब-किताब हेतु प्रिन्ट सुरक्षित रखे।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)हर परिवार की पहचान उसकी वंशावली
स्वयं जोड़े, देखें और pdf फॉर्मेट में डेटा प्राप्त करें। अपने पूर्वजों और परिवार की पीढ़ियों की जानकारी को व्यवस्थित रूप से डिजिटल रूप में सुरक्षित रखें और जरूरत पड़ने पर पीडीएफ रिपोर्ट डाउनलोड करें।
Inquiry (व्हाट्सएप करें)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
स्टूडेन्ट, व्यापारी, उद्योगपति, बेरोजगार साथियों और महिला-पुरुषों के लिए विशेष स्किल एवं उपयोग की जानकारी
बिजनेस आपका, गिफ्ट हमारे माध्यम से - यह योजना क्या है और कैसे काम करती है?
"बिजनेस आपका, गिफ्ट हमारे माध्यम से" योजना के तहत जब आप हमारे माध्यम से अपने व्यवसाय का विज्ञापन (Meta Ad) पर लगाते है, तो संबंधित तिथि को Ad के माध्यम से जो बिजनेस होता है उतने रूपये का हमारे शैक्षणिक ऑनलाईन पैनल (जैसे Spoken English सॉफ्टवेयर या QR-Web डिजिटल पैकेज) के आकर्षक डिजिटल गिफ्ट कूपन आपके ग्राहकों को मुफ्त दिए जाते हैं सम्पूर्ण कूपन की अवधि एक माह तक की होती है। इससे आपके ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है और आपके व्यवसाय की पहुँच अधिक ग्राहको तक पहुँचेगी
Meta Ad (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम) का विज्ञापन देने से हमारी जानकारी कहाँ-कहाँ और किसके माध्यम से लोगों तक पहुँचती है?
जब आप हमारे माध्यम से Meta Ads (Facebook, Instagram, WhatsApp) पर विज्ञापन चलाते हैं, तो यह विज्ञापन आपके लक्षित क्षेत्र (Location), आयु वर्ग और रुचि रखने वाले संभावित ग्राहकों की फीड और स्टोरीज पर प्रदर्शित होता है। जिससे आपकी सेवाएँ और ऑफर सीधे सही ग्राहकों तक पहुँचते हैं。
वेबसाइट निर्माण हेतु क्या-क्या बुनियादी और अनिवार्य चीजें आवश्यक हैं?
वेबसाइट के निर्माण और संचालन के लिए मुख्य रूप से तीन चीजें अनिवार्य हैं:
1. वेबलिंक / डोमेन नेम (Domain Name): जिससे आपकी ट्रेनिंग या व्यावसायिक वेबसाइट वेब पर प्रदर्शित होगी। आप स्वयं भी ऑनलाइन डोमेन खरीद सकते हैं या निर्धारित शुल्क पर वेबलिंक एवं QR-CODE प्राप्त कर सकते हैं।
2. सर्वर स्पेस (Server Space): जहाँ आपकी वेबपेज की सभी सामग्री, जैसे संदेश, डेटा और फोटो सुरक्षित संग्रहीत रहेंगे (प्रति घंटा के निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध)।
3. सॉफ्टवेयर (Software): जिसके माध्यम से वेबपेज का आसान संचालन और प्रबंधन किया जाएगा (प्रति घंटा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध)।
नोट: यह सुविधा शिक्षा के लिए प्रति घंटा की दर पर उपलब्ध है। शुल्क प्रति घंटा अनुसार बदलता रहता है और प्रशिक्षण के दिन की दर लागू होगी।
ऑनलाइन ट्रेनिंग और वीडियो सामग्री की क्या व्यवस्था है?
प्रशिक्षण हेतु विशेष वीडियो सामग्री प्रदान की जाती है जिन्हें देखकर आप स्वयं आसानी से सीख सकते हैं। यदि आप व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से किसी ट्रेनर से लाइव क्लास लेते हैं, तो निर्धारित दर प्रति क्लास, प्रति कैंडिडेट देय होगी। हालाँकि, स्वयं सीखने के लिए तैयार किए गए वीडियो से आप बिना किसी अतिरिक्त ट्रेनर खर्च के अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकते हैं।
वेबसाइट निर्माण प्रशिक्षण से विभिन्न समूहों (छात्र, गृहणी, किसान, दुकानदार आदि) को क्या लाभ होगा?
यह प्रशिक्षण अलग-अलग वर्गों को सीधा लाभ पहुँचाता है:
• छात्र: लाइव वेबसाइट अपडेट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
• गृहणियां: घर पर बने उत्पाद (जैसे पापड़, अचार, चटनी आदि) को ऑनलाइन बेच सकती हैं।
• कर्मचारी: अपनी जानकारी और सेवाओं को डिजिटली प्रस्तुत कर सकते हैं।
• उद्यमी व NGO: अपनी सेवाओं और सामाजिक उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचा सकते हैं।
• स्कूल, कॉलेज व कोचिंग: संस्था की जानकारी और एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन प्रदर्शित कर सकते हैं।
• किसान: अपने कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुँचा सकते हैं।
• दुकानदार व सर्विस प्रोवाइडर: किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, रिपेयरिंग, रेस्टोरेंट तथा प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन जैसी सेवाएँ अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं।
क्या इस ट्रेनिंग से सीखकर कमाई के अवसर उपलब्ध हैं?
हाँ, यह ट्रेनिंग न केवल आपको स्वयं की वेबसाइट बनाना सिखाती है, बल्कि इसके माध्यम से आप दूसरों (दुकानदारों, संस्थानों) के लिए वेबसाइट बनाकर पार्ट-टाइम काम कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा और समय अनुसार सेवाएं देकर आर्थिक लाभ कमा सकते हैं।
अपने क्षेत्र में वेबसाइट से संबंधित कार्य करने हेतु सहायता कैसे प्राप्त करें?
वेबसाइट बनाने या अपने क्षेत्र में वेबसाइट संबंधित कार्य शुरू करने के लिए हमसे संपर्क करें। जो कैंडिडेट अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, हम उन्हें डोमेन नेम, सर्वर स्पेस तथा आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने में पूर्ण मदद करेंगे।
Login / Registration
अपने अकाउंट से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।